
भोपाल। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को दोपहर के समय बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। विशेष रूप से प्रदेश के पूर्वी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
पन्ना, सीधी, सतना, चित्रकूट, मैहर, रीवा, शहडोल, उमरिया, बांधवगढ़ और कटनी में मध्यम से भारी बारिश के साथ हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
वहीं टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, दमोह, सागर, विदिशा, उदयगिरि, रायसेन, सांची, भीमबेटका, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडौरी, जबलपुर, भेड़ाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, अमरकंटक, मऊगंज और सिंगरौली में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक एवं बिजली गिरने का पूर्वानुमान है।
प्रदेश के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। शिवपुरी, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, उज्जैन, आगर, शाजापुर, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, भोपाल, हरदा और बैतूल में हल्की वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने अथवा गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।
