सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये प्रशिक्षण

भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश में 3 स्तरों पर ड्रायविंग प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जा रही है। यह प्रशिक्षण केन्द्र प्रादेशिक, संभागीय और जिला स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इंदौर और छिंदवाड़ा में प्रादेशिक स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। छतरपुर में प्रादेशिक स्तर का प्रशिक्षण केन्द्र की भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही सिंगरौली, धार, सतना, सीधी, रायसेन, रीवा, दमोह, देवास एवं विदिशा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य जारी है। भोपाल, छतरपुर और बैतूल में स्वीकृत प्रादेशिक ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश में प्रतिवर्ष 78 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएँ वाहन चालक की गलती के कारण होती हैं। इस उद्देश्य से प्रदेश में ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

 

Next Post

शाला उपस्थिति वृद्धि के लिए नर्मदापुरम को मिला पुरस्कार

Sat Feb 22 , 2025
भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता में और अधिक वृध्दि के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के नर्मदापुरम जि़ले में विद्यार्थियों की शाला में नियमित उपस्थिति के लिए जिला कलेक्टर की पहल पर संचालित ‘‘सीटी बजाओ-बच्चे बुलाओ’’ कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर […]

You May Like