
छिंदवाड़ा। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए आउटसोर्स कर्मचारियों का गुस्सा आखिरकार सोमवार को फूट गया। जिले भर से आए सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले तीन से चार महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, राशन और दवाइयों जैसी जरूरी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। कर्मचारियों ने कहा कि कई दिनों से प्रशासन और सरकार के सामने अपनी समस्या रखी जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि लगातार उपेक्षा के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। प्रदर्शन में शामिल वासुदेव शर्मा ने बताया कि बड़े स्तर पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है .उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य स्थानों पर कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतनमान मिल रहा है, जबकि यहां कर्मचारियों का वेतन कम कर दिया गया है।
नहीं दी जा रही कलेक्टर दर ०००००००
कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले भर के कर्मचारियों कलेक्टर दर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसमें तीन केटागिरी कुषल, अर्द्धकुषल और अकुषल है। यहां हालात यह है कि कुषल कर्मचारियों को भी अकुषल केटागिरी को वेतन दिया जा रहा है। वही कंपनियां कभी भी निकाल देती है। अब कंपनियों ने कर्मचारियों को निकाला तो आंदोलन किया जाएगा।
