सर्वोदय अस्पताल बना देश का पहला ‘टरबियम-161’ उपचार देने वाला केंद्र

नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फरीदाबाद का सर्वोदय अस्पताल प्रोस्टेट कैंसर के लिए ‘टरबियम-161 पी.एस.एम.ए.’ उपचार देने वाला देश का पहला ‘थेरानॉस्टिक्स और न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर’ बन गया है।

सर्वोदय अस्पताल ने बुधवार को यहां बताया कि अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए टरबियम-161 पी.एस.एम.ए. उपचार दिया जा रहा है। यह आधुनिक न्यूक्लियर उपचार उन मरीज़ों के लिए नई उम्मीद है जो ‘एडवांस मेटास्टेटिक और हार्मोन-रेजिस्टेंट प्रोस्टेट’ कैंसर से जूझ रहे हैं।

अस्पताल में न्यूक्लियर मेडिसिन के प्रमुख डॉ. स्वागत दास ने कहा कि यह सटीक कैंसर इलाज (प्रिसिजन ऑनकोलॉजी) की दिशा में बड़ा कदम है।

Next Post

लोगों को मिल रहा डबल इंजन सरकार का फायदा : रेखा

Wed May 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली में ‘डबल इंजन-सरकार’ का पूरा फायदा लोगों को मिल रहा है और ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का काम किया जा रहा है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में […]

You May Like