लोगों को मिल रहा डबल इंजन सरकार का फायदा : रेखा

नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली में ‘डबल इंजन-सरकार’ का पूरा फायदा लोगों को मिल रहा है और ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का काम किया जा रहा है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में अब जनता के द्वारा चुनी गई एक काम करने वाली सरकार आई है। उन्होंने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका विश्वास और हमारा प्रयास से एक सौ दिन में बहुत सारे नीतिगत फैसले लिए गये जो पिछली सरकार में ठीक नहीं थे। केंद्र की योजनाएं जो यहां लागू नहीं हो रहा था उसे हम यहां लेकर आये। डबल इंजन की सरकार का पूरा फायदा यहां के लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र राज्य और निगम के समन्वय के साथ अच्छा काम किया जा रहा है जिससे विकसित भारत के साथ विकसित दिल्ली बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड 31 मई को लोगों के समक्ष रखेंगी।

Next Post

चार हाईकोर्टाें के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश

Wed May 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने राजस्थान समेत चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की ओर से बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक राजस्थान […]

You May Like