चार हाईकोर्टाें के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश

नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने राजस्थान समेत चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की है।

शीर्ष अदालत की ओर से बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को मद्रास उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को तेलंगाना, झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचन्द्र राव को त्रिपुरा और मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम का राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।

बयान में कहा गया है कि कॉलेजियम की 26 मई को हुई बैठक में उक्त चारों उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश संबंधी फैसला लिया गया।

Next Post

मोदी सिक्किम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश को देंगे 70 हजार करोड़ की सौगातें

Wed May 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे तथा 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारंभ करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे जहां […]

You May Like