
सीधी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वावधान में जिला के कांग्रेस संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जवाहर कांग्रेस भवन से जिला निर्वाचन कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने प्रदर्शन के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण आनन्द बहादुर सिंह, चिंतामणि तिवारी, रुद्रप्रताप सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भदौरिया, नपा उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, संगठन प्रभारी महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, महिला,प्रवक्ता पंकज सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, मंडलम, सेक्टर, बीएलए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : दिलीप मिश्रा
जिला के कांग्रेस संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था पर निर्भर है। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा
मतदाताओं को उनके अधिकारों से वंचित नही कर सकते:ज्ञान सिंह
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाती रहेगी।
