भारत के साथ व्यापार समझौते के काफी करीब: ट्रम्प

वाशिंगटन, 11 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, भारत के साथ नये व्यापार समझौते के काफी करीब है।
श्री ट्रम्प ने यहां भारत में अमेरिका के राजदूत पद पर नियुक्त हुए सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि यह एक निष्पक्ष व्यापार समझौता होगा और पुराने समझौते से बिल्कुल अलग होगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने इस साल अगस्त से भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। इसमें 25 प्रतिशत रूस से तेल आयात करने और शेष 25 प्रतिशत भारत में अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क की ऊंची दरों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर पर लगाया गया है।

Next Post

सम्राट राणा ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Tue Nov 11 , 2025
काहिरा (मिस्र) 11 नवंबर (वार्ता) भारतीय निशानेबाज सम्राट राणा और वरुण तोमर ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। मिस्र के काहिरा में सोमवार को हुई प्रतियोगिता की पुरुषों की 10 मीटर […]

You May Like