जबलपुर: चरगंवा थानाअंतर्गत भड़पुरा घाट में एक वृद्ध का शव मिला। मृतक के दोनों पैर गमछा से बंधे हुए हैं। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है, मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष की होगी। पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
