नर्मदा किनारे व घाटों पर जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन और बचाव दल मुस्तैद

कसरावद।भारी बारिश संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। नर्मदा के निचले क्षेत्रों में बसे गावों और बस्तियों में लगातार मुनादी कर रहवासियों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जा रही है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीएमओ और जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि बांध के गेट खोलने से पहले आसपास के गांवों में अलर्ट कर दिया जाए ताकि लोग जागरूक और सतर्क रह सके। रविवार को एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने नर्मदा घाटों का निरिक्षण किया। और नर्मदा तट किनारे दुकानदारों को समझाइश दी गयी। साथ ही एनडीआरएफ और पुलिस टीम नर्मदा किनारे और घाटों पर तैनात है।

Next Post

एम्बुलेंस कीचड़ में फंसी,गर्भवती को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Sun Jul 27 , 2025
अशोकनगर। देहात थाना क्षेत्र की गरीब रथ कॉलोनी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गर्भवती महिला को लेने आई 108 एम्बुलेंस कॉलोनी के कीचड़ से भरे रास्ते में फंस गई। जानकारी के अनुसार गर्भवती वंदना यादव को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को […]

You May Like