जबलपुर:कैंट एवं सिहोरा पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नगद 21 हजार 130 रूपये जप्त किये गये है। कैंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटेल ने बताया कि टी.एण्ड.टी. कालोनी मैदान में ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दांव लगा कर जुआ मन्ना खेल रहे सोमनाथ पारस 40 वर्ष निवासी सदर, विमल पासी 40 वर्ष निवासी बिलहरी, आरिफ कुरैशी 34 वर्ष निवासी गोराबाजार, एतेसाम उस्मानी 32 वर्ष निवासी सदर, सुदेश गुरूकुल 46 वर्ष निवासी बिलहरी, नीलेश पिल्ले 44 वर्ष निवासी महावीर कम्पाउंड सदर, अविनाश थापा 45 वर्ष निवासी रांझी को पकड़ा गया।
जुए के फड़ों से नगद 12 हजार 400 रूपये जब्त किए गए। इसी प्रकार सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी ने बताया कि कुर्रे रोड़ ईट भट्टा के पास जुआ खेल रहे चमन श्रीवास, संजय सोनी,, जय उर्फ सत्तू दाहिया, मनीष यादव , राजू जायसवाल, रिन्कू बर्मन, सुनील चक्रवर्ती, पौरूष पाठक को पकड़ा गया जिनके कब्जे से नगदी 8 हजार 730 रूपये जप्त किए गए।
