कांगो में भारी बारिश से 29 लोगों की मौत

किंशासा 16 जून (वार्ता) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) की राजधानी किंशासा में भारी बारिश के कारण सप्ताहांत में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुष्क मौसम में असामान्य बारिश के कारण शहर में भारी नुकसान हुआ, सड़कें जलमग्न हो गईं, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और बड़े पैमाने पर बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई।

किंशासा के गवर्नर डैनियल बुम्बा ने कहा कि लोगों को निकालने और अस्थायी पुनर्वास के प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से आपदा जागरूकता बढ़ाने और निवारक उपाय करने का भी आग्रह किया।

स्थानीय मीडिया ने मौसम विज्ञान अधिकारियों के हवाले से बताया कि देश में अभी शुष्क मौसम चल रहा है, लेकिन बारिश 90 मिलीमीटर तक पहुंच गई जो हाल के वर्षों में इस समय के लिए सबसे अधिक है। डीआरसी में बारिश का मौसम आमतौर पर नवंबर से मई तक चलता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है और एक करोड़ 70 लाख की आबादी वाले शहर को और नुकसान हो सकता है।

 

Next Post

ब्राज़ील में गर्म हवा का गुब्बारा के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत

Mon Jun 16 , 2025
साओ पाउलो, 16 जून (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी ब्राज़ील के साओ पाउलो में रविवार को पर्यटकों को ले जा रहा एक गर्म हवा का गुब्बारा (हॉट एयर बैलून) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सैन्य पुलिस ने यह जानकारी […]

You May Like