‘बांग्लादेश का उदय’ पुस्तक का विमोचन 9 अक्टूबर को, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी होंगे शामिल

ग्वालियर: वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे की तृतीय पुस्तक ‘बांग्लादेश का उदय’* का विमोचन समारोह 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे, कैंसर पहाड़ी स्थित शीतला सहाय सभागार, ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा।समारोह में भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नीक शामिल होंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता द्विवेदी भी विमोचन समारोह में उपस्थित रहेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन वीरेश प्रताप सिंह करेंगे, जबकि कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि ‘बांग्लादेश का उदय’ पुस्तक बांग्लादेश के राजनीतिक बदलावों उससे जुड़े जटिल यथार्थ और अनछुए पहलुओं पर पाठकों का ध्यान खींचती है । इस तरह बांग्लादेश और भारत से जुड़ा यह शोधपरक दस्तावेज है। पुस्तक में बांग्लादेश के उदय से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम और उसके विविध संदर्भों को समझने का प्रयास किया गया है। विमोचन समारोह के दौरान पुस्तक की विषयवस्तु और उसके प्रमुख पक्षों पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी। डॉ पांडेय की यह तीसरी पुस्तक है। इससे पूर्व वे साहित्य और सामसामयिक विषयों पर निरंतर लेखन करते रहे हैं।

Next Post

पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में अमेरिका की प्रमुख कंपनियों के साथ की बैठकें

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमेरिका की प्रमुख कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों का मकसद भारत-अमेरिका व्यापार को मजबूत करने के मौकों पर चर्चा करना और अमेरिका की बड़ी कंपनियों को भारत में […]

You May Like