धूप के साथ हुई मामूली बारिश, फिर उमस ने डाला डेरा

शाजापुर।इन दिनों उमस व गर्मी ही नहीं बल्कि बेमौसम बारिश भी लोगों की मुसीबत का कारण बनी हुई है. मंगलवार को भी सुबह से उमस व गर्मी से लोगों का बुरा हाल होता रहा. इसके कुछ देर बाद हुई बेमौसम बारिश ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया. जिसके कारण बढ़ी उमस से लोगों को देर रात तक राहत नहीं मिली.

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि मंगलवार को बारिश की संभावना थी और सिस्टम भी एक्टिव था, लेकिन बिन बरसे बादल निकल गए.

25 से 30 मई तक फिर बेमौसम बारिश की संभावना

मई माह में हो रही बारिश का सिलसिला अभी भी थमने के आसार नजर नही आ रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो आगामी 25 से 30 मई तक फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसके अंतर्गत 5 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगा.

Next Post

गायत्री परिवार ने 15 गांवों में निकाली अखंड ज्योति कलश रथयात्रा

Tue May 20 , 2025
पिपलिया स्टेशन।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से पूजित होकर निकला दिव्य कलश रथ मल्हारगढ तहसील के 15 ग्रामों में ़निकला। जिसमें अनेक तीर्थों का जल रज और युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा 1926 में प्रज्वलित अखंड ज्योति के थी। जिसके सानिध्य में 24 वर्षों तक गायत्री साधना की। […]

You May Like