चर्चा जारी रहते परिषद् की बैठक कल तक के लिये स्थगित

ग्वालियर। नगर निगम परिषद् का विशेष सम्मेलन पैनल सभापति श्रीमती मंजू राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक में पार्षद देवेन्द्र राठौर द्वारा शहर में सीवर समस्या एवं जल भराव पर चर्चा कराने हेतु प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे और चर्चा उपरांत पैनल सभापति द्वारा निर्णय लिया गया कि शहर में सीवर समस्या को लेकर अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई और इसके लिये जिम्मेदार कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई. संजीव गुप्ता को मूल विभाग वापस भेजे जाने हेतु निर्देश दिये गये। इसके साथ ही परिषद में चर्चा जारी रहते बैठक 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक के लिये स्थगित की गई।

Next Post

निगमायुक्त ने किया रमौआ बस स्टैण्ड का निरीक्षण

Mon Aug 17 , 2026
ग्वालियर । रमौआ स्थित ई बस स्टैण्ड का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे इसका लाभ आमजनों को जल्द मिल सके । यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने रमौआ स्थित बन रहे ई-बस स्टैण्ड का निरीक्षण करते हुए दिए। नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर ई […]

You May Like