धार में अग्रसेन उत्सव की धूम: सुबह योग शिविर में निरोगी रहने के सीखे गुर

धार। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर धार शहर में अग्रवाल समाज द्वारा भव्य उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया जा रहा है। अग्रवाल समाज धार के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित हो रहे इस महोत्सव के अंतर्गत शहर में धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की धूम मची हुई है, जिससे पूरा समाज भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर है।

इसी कड़ी में बुधवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में समाज के प्रबुद्ध जन अशोक अग्रवाल,अनिता अग्रवाल, कविता गर्ग द्वारा सभी को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए निरोगी रहने के कई आसान टिप्स भी साझा किए। सुबह के सत्र में आयोजित हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में समाज के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

11 फीट के हनुमान जी का भव्य नृत्य रहा मुख्य आकर्षण-महोत्सव की धार्मिक श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में ‘आप और हम’ ग्रुप द्वारा पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा के सानिध्य में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बाबा सालासर बालाजी महाराज का अलौकिक और नयनाभिराम दरबार सजाया गया।

धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण 11 फीट ऊंचे हनुमान जी का भव्य और जीवंत नृत्य रहा। सुंदरकांड की चौपाइयों और भजनों की धुन पर जब 11 फीट के हनुमान जी ने पंडाल में नृत्य प्रस्तुति दी, तो पूरा वातावरण अलौकिक हो उठा। हनुमान जी के इस दिव्य स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालु अपनी जगहों पर खड़े हो गए और पूरा पंडाल सालासर बालाजी और महाराजा अग्रसेन के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अमझेरा मंडल के गायकों ने जब अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुतियां दीं, तो समाज जन झूमते नजर आए। पाठ की पूर्ण आहुति पर बाबा की भव्य महाआरती कर विशेष प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के विनय अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, द्वारकादास अग्रवाल,सतीश अग्रवाल, राजेश गुप्ता,मयंक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, दीपेश बिंदल,अभिषेक अग्रवाल, विमल गर्ग,प्रणय मोदी, सौरभ अग्रवाल,पंकज अग्रवाल, सावन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शैलेश गर्ग,विनय मोदी,दीपक अग्रवाल मौजूद थे।मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने बताया कि गुरुवार को अग्रवाल क्रिएटिव थिंकर्स ग्रुप द्वारा ब्रज रसामृत रंगारंग भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें कोटा के कलाकार रसिक वैष्णव द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Next Post

कार्य से विरत रह कर पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन

Wed Oct 7 , 2026
रीवा, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आवाहन पर जिले भर के पटवारी समस्त आनलाइन राजस्व कार्यो से विरत रह कर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर के माध्यम से प्रमुख सचिव राजस्व के नाम ज्ञापन सौंपा है. जिले भर के पटवारी विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुुचे, जहा ज्ञापन सौंपा गया […]

You May Like