विकसित भारत जी रामजी” आज की आवश्यकता : भारत सिंह*

ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह का कहना है कि

मनरेगा से ग्रामीण अंचल में विकास अवरुद्ध हो रहा था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देते हुए और लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य को लेकर विकसित भारत जीरामजी योजना शुरू की है। मनरेगा योजना आज की जरूरत को पूरा नहीं कर रही थी । विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण क्षेत्र में आज की आवश्यकता को देखते हुए शुरू की है।

विकसित भारत–जी राम जी’ को लेकर रविवार को हरदौल गार्डन में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद कुशवाहा ने कहा कि मनेरगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई थी जिस पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत जी राम जी योजना को शुरू किया है। जी राम जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि गांवों के समग्र विकास और 125 दिन के रोजगार का ‘पक्का संकल्प’ है। यह सिर्फ रोजगार योजना नहीं, बल्कि रोजगार और आजीविका मिशन के तौर पर गांव की अर्थव्यवस्था को और गति देने वाली योजना है। सांसद कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हर हाथ को रोजगार मिले जिसको लेकर उन्होंने जी राम जी योजना शुरू की है। सांसद कुशवाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की वह गांव,मोहल्ला ओर चौपाल पर बीवी जी राम जी योजना के बारे में जानकारी दे। इस अवसर जिला ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

Next Post

अच्युतानंदन, धर्मेंद्र समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण

Sun Jan 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्क्सवादी नेता वी.एस. अच्युतानंदन तथा जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत करने के लिए चुना गया है। इनके अलावा तीन और हस्तियों को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा। […]

You May Like