फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया।

नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में मंगलवार को दो विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतने के बाद, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 29.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। करण सोनी ने 35(59) और हरीश बडाना ने 33(24) रन की पारी खेली। वहीं, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज ऋषित मेहता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 5 विकेट लिए और प्रद्युमन ने 43 रन देकर 4 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने अंकित बिष्ट 32(21) और आर्य सिंह 27(15) की मदद से 22 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए और मैच दो विकेट से जीत लिया।

 

Next Post

नवग्रह जिनालय चोरी में पुलिस एक्शन मोड पर, बदमाशों के रूट मैप से सुराग तलाश

Tue May 5 , 2026
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित नवग्रह जिनालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की पहचान के लिए उनके हुलिए और चाल ढाल का विश्लेषण किया जा रहा है, वहीं भागने के संभावित रास्तों […]

You May Like