इंदौर: मेघदूत गार्डन में नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण, हरियाली एवं विकास के काम किए जा रहे है. खास बात यह है कि मेघदूत उपवन का दो चरणों में पुनः विकास किया जा रहा है, जिसमें बंद पड़े फव्वारे, पेवर ब्लॉक और दीवारों पर पेंटिंग जैसे काम किए जा रहे है.आज सुबह नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा एवं जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने मेघदूत उपवन का दौरा किया।
आयुक्त वर्मा एवं प्रभारी राठौर द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेघदूत उपवन को अब सप्ताह के प्रत्येक दिन खुला रखने का भी कहा है. पहले मेघदूत गार्डन सोमवार को बंद रहता था, किंतु अब यह रोज जनता के लिए खुला रहेगा.
नर्सरी को करेंगे स्थानांतरित
मेघदूत गार्डन की नर्सरी को विकसित करने के लिए कबिट खेड़ी पर स्थानांतरित करने पर चर्चा की गई. नर्सरी स्थल पर गुलाब का गार्डन विकसित करने के आदेश दिए गए. मौके पर क्षेत्रीय पार्षद शरद पवार, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अभय राजनगांवकर, उद्यान प्रभारी नागेंद्र भदौरिया, चेतन पाटील एवं अन्य अधिकारी साथ थे.
