ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को ‘कैब ड्राइवर’ बोलकर उड़ाया गया मजाक

दिलजीत दोसांझ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर कैब ड्राइवर कहा गया। जिसके बाद अब सिंगर ने रिएक्ट किया और कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं सबके लिए प्यार रखता हूं।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने नए एलबम AURA के वर्ल्ड टूर पर हैं। हाल ही में उन्होंने सिडनी कॉन्सर्ट से पहले का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बैकस्टेज तैयारियों की झलक दिखाई। इसी दौरान दिलजीत ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उन्हें रेसिस्ट कमेंट्स का सामना करना पड़ा है।

दिलजीत ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि जैसे ही वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर क्लिक किया। जब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुईं, तो कुछ लोगों ने भद्दे नस्लभेदी कमेंट किए। उन्होंने कहा, “कुछ एजेंसियों ने रिपोर्ट किया कि मैं ऑस्ट्रेलिया आ गया हूं। किसी ने मुझे उन पोस्ट्स पर किए गए कमेंट्स भेजे, जिनमें लिखा था कि ‘नया ऊबर ड्राइवर आ गया’ या ‘नए 7-11 कर्मचारी पहुंच गए हैं’। मैंने ऐसे बहुत से रेसिस्ट कमेंट देखे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया को एक होना चाहिए, किसी तरह की बाउंड्री नहीं होनी चाहिए।”

Next Post

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रन फॉर यूनिटी को दी हरी झंडी

Fri Oct 31 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शौर्य स्मारक से एक दौड़, देश की एकता और अखंडता के लिए, रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों, युवाओं और अधिकारियों को संबोधित […]

You May Like