सतना: उचेहरा थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को तीन मोटरसायकिल समेत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को मुखिबर मिली कि 25 मई 2025 को नया टोला उचेहरा से चोरी गई हीरो स्पेलेंडर मोटर सायकल एमपी 19 एमक्यू 8085 को नया टोला निवासी राजाभईया चौधरी चला रहा है। सूचना पर गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ की तो अपने साथी अनित चौधरी के साथ घटित करना बताया जिसके बताए अनुसार अनित चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया पूछतांछ पर अनित 1 वर्ष पूर्व बकिया बांध थाना रामपुर बघेलानसे भी बिना नंबर की हीरो स्पेलेंडर मोटर सायकल चोरी करना बताया।
दोनो आरोपियों ने पूछताछ करने पर तीसरे आरोपी गुलशन खान (बदला नाम) के साथ मिलकर बिहटा से स्पेलेंडर मोटर सायकल एवं माह फरवरी में गोबरांव कला के मेले से एक मोटर सायकल चोरी करना बताया गया। आरोपीगणों से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 19 एमक्यू 8085 बिना नबंर की पुरानी हीरो स्पेलेंडर मोटर सायकल एवं मोटरसायकिल क्रमां एमपी 19 एमएन 5631 जब्त कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों चोरो को जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उचेहरा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
