नीट की परीक्षा आज : 7 केंद्रों में सुरक्षा के कड़े पहरे

सतना : शहर के सात केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैकलेक्टर ने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, कमरों में पंखों की चालू स्थिति और बिजली कटौती की स्थिति में जनरेटर सेट की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षार्थियों के कीमती सामान के लिए सुरक्षित क्लॉक रूम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं परीक्षा के बाद शाम 6 से 8 बजे के बीच सघन पुलिस पेट्रोलिंग रहेगी।परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी गई है
कलेक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को केंद्रों के बाहर यातायात सुचारू रखने और स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। महिला परीक्षार्थियों की गरिमापूर्ण जांच के लिए पर्याप्त संख्या में महिला सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है

वहीं परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र में प्रवेश का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में किसी भी प्रतिभागी को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने अपील की है कि परीक्षार्थी अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय पूर्व ही केंद्र पर पहुंचें।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन लाने की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सभी को केंद्र पर ही काला बॉल पेन उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री पूरी तरह वर्जित है परीक्षार्थियों को हल्के कपड़े और हल्के जूते या सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री (मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि) ले जाना प्रतिबंधित है ध्यान रहे कि प्रवेश-पत्र परीक्षा केंद्र पर ही जमा करा लिया जाएगा, इसलिए भविष्य के लिए इसकी एक अतिरिक्त प्रति अपने पास सुरक्षित रखें , प्रवेश-पत्र के अनुकूल पासपोर्ट और पोस्टकार्ड साइज के फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य है

Next Post

विन्ध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Sun May 3 , 2026
सतना:प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त किये गए विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी एवं डॉ अजय सिंह का सतना प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में जिला भाजपा कार्यालय में एक परिचयात्मक बैठक का भी आयोजन […]

You May Like