30 वर्षीय युवक की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत 

नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र के सिमखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय युवक की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी अचानक यह हादसा हुआ। सिमखेड़ा निवासी पवन पिता रमेश बावरी अपने खेत में जेसीबी मशीन पर कुछ काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन का एक भारी हिस्सा अचानक टूटकर उनकी गर्दन पर गिर गया। यह चोट इतनी गंभीर थी कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद, पवन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया और पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Next Post

केविके नीमच को बेस्ट केविके अवार्ड, किसान नरेन्द्र पाटीदार को कृषक फेलो सम्मान

Wed Aug 20 , 2025
नीमच। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के 18वें स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच को वर्ष 2024-25 का बेस्ट केविके अवार्ड मिला। यह सम्मान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सी. पी. पचौरी ने ग्रहण किया। यह पुरस्कार किसानों को उन्नत तकनीक, फसल प्रदर्शन, कृषक प्रशिक्षण, मृदा […]

You May Like