
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत कलारी के पास बदमाशों ने एक युवक पर यह कहते हुए चाकू से हमला कर दिया कि तू बहुत छेड़छाड़ कर रहा है। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मनोज सेन 25 वर्ष निवासी गोकलपुर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात वह कलारी के पास सवारी उतार रहा था, तभी आकाश बग्गा एवं सागर चौधरी अपने 2 साथियों के साथ मोटर सायकिल से आये और कहने लगे आज कल तू बहुत छेड़छाड़ कर रहा है, मना करने पर आकाश बग्गा एंव सागर चौधरी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, अन्य दो लोगों ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर पैरो में चोट पहुंचा दी, सभी जान से खत्म करने की धमकी देते हुये भाग गये।
