सिंगरौली: नपानि महापौर रानी अग्रवाल ने निगम कार्यालय में स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक लेकर वर्षा ऋतु के दौरान शहर की साफ.-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। महापौर ने निर्देशित किया कि शहर की सभी मुख्य नालियों, उपनालियों एवं कॉलोनियों की नालियों की नियमित साफ.-सफाई कराई जाए तथा निकाली गई गाद एवं कचरे का तत्काल उठाव सुनिश्चित किया जाए।
Next Post
ब्रह्माकुमारीज ने युवाओं के लिए ड्रीम रन का किया आयोजन
Fri Jul 3 , 2026
सिंगरौली: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तपोवन परिसर में आज युवा प्रभाग द्वारा ड्रीम रन का आयोजन किया गया। ज्ञात हो की वर्तमान समय ब्रह्मा कुमारीज अपने स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवदशकोत्सव मना रही है। ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग की क्षेत्रीय संयोजिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रेखा […]

You May Like
-
1 year ago
कदाचरण के मामले में दो निलंबित