शेड़ लगाकर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया

रीवा:प्रभारी निगम आयुक्त मेहताब सिंह गुर्जर के निर्देश पर नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है. इस क्रम में आज चोरहटा नहर के पास एक रहवासी द्वारा अतिक्रमण कर शेड का निर्माण कर लिया गया था जिसकी सूचना प्राप्त होते ही अतिक्रमण दस्ते द्वारा शेड हटाने की कार्यवाही की, एवं समझाइस दी गई कि दुबारा पाये जाने पर जप्ती के साथ ही कड़ी कार्यवाही की जावेगी. इसके साथ ही ढेकहा तिराहा से एजी कालेज मोड़ तक गोमती ठेला हटाये जाने की कार्रवाई की गई.

साथ ही वार्ड क्र 15 में जलधारा बोरबेल के पास अवैध गुमटी ठेले को हटाने की कार्रवाई अमले द्वारा की गई. समदडिय़ा गोल्ड के पास अतिक्रमण कर रोड़ पटरी में दुकाने लगा ली गई थी जिसे हटाने की कार्रवाई की गई एवं जय स्तंभ से अस्पताल चैराहा, धोबिया टंकी से जिला अस्पताल तक रोड-पटरी में किये गये अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण सहायक के साथ अतिक्रमण अमला मौजूद र

Next Post

चीन अंतरिक्ष में चूहों पर करेगा शोध अध्ययन

Thu Oct 30 , 2025
जिक्वान, 30 अक्टूबर (वार्ता) चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग पर चूहों पर वैज्ञानिक शोध करेगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ‘चाईना मैन्ड स्पेस स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) ने गुरुवार को बताया कि दो नर और दो मादा चूहों को शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष स्टेशन ले जाया जाएगा और उन पर शोध […]

You May Like