चीन अंतरिक्ष में चूहों पर करेगा शोध अध्ययन

जिक्वान, 30 अक्टूबर (वार्ता) चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग पर चूहों पर वैज्ञानिक शोध करेगा।

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ‘चाईना मैन्ड स्पेस स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) ने गुरुवार को बताया कि दो नर और दो मादा चूहों को शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष स्टेशन ले जाया जाएगा और उन पर शोध किया जाएगा।

शेनझोउ-21 को शुक्रवार रात 11:44 बजे उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस यान से अंतरिक्ष यात्री झांग लू, वू फी और झांग होंगझांग रवाना होंगे।

सीएमएसए के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने शेनझोउ-21 के उड़ान भरने से एक दिन पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब चीन चूहों पर अंतरिक्ष में प्रयोग करने जा रहा है। कक्षा में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण जैसी अंतरिक्ष की स्थितियों का इन चूहों के व्यवहार पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाएगा।

श्री झांग ने कहा कि बाद में चूहों को अन्य अंतरिक्ष यान से वापस पृथ्वी पर लाया जाएगा। यहां पृथ्वी पर उन पर फिर से वैज्ञानिक शोध किया जाएगा कि अंतरिक्ष वातावरण में चूहों के विभिन्न ऊतकों और अंगों पर क्या प्रभाव पड़ा और उसके अनुकूल उनमें क्या परिवर्तन हुए।

प्रवक्ता ने बताया कि अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान चालक दल 27 नये वैज्ञानिक शोध करेगा।

 

Next Post

हादसा टला: खाई में उतरी बस पेड़ पर अटकी, यात्रियों की जान बची

Thu Oct 30 , 2025
नीमच: नीमच-जावद रोड पर गुरुवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे के दौरान बस एक पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और बस पलटने से बच गई। घटना में किसी भी यात्री की जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा […]

You May Like