MPL सीजन-2 सिंधिया कप के लिए भोपाल लेपर्ड्स की टीम घोषित अरशद खान होंगे कैप्टन

भोपाल।मध्य प्रदेश लीग (MPL) “सिंधिया कप” के पहले सीजन की सफलता के बाद, अब दूसरा सीजन ग्वालियर में होने जा रहा है।

भोपाल की टीम भोपाल लेपर्ड्स ने गुरुवार को “सिंधिया कप 2025” के लिए अपनी टीम की घोषणा की और साथ ही नई जर्सी का अनावरण भी किया।

भोपाल लेपर्ड्स का स्लोगन रहेगा पंजा जीत का।

मीडिया को संबोधित करते हुए, टीम के मालिक अभिषेक मोहन गुप्ता ने बताया कि टीम ने आगामी सीजन के लिए कैसी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि टीम क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने और खिलाड़ियों के विकास पर फोकस कर रही है।

हेड कोच संजय पांडे ने टीम के प्रशिक्षण के बारे में बताया। टीम के कप्तान अरशद खान ने अपने आईपीएल (IPL) के अनुभव से सीख कर आगामी सीजन में टीम का नेतृत्व करने के लिए अपना विजन साझा किया।

12 जून से होगा नए सीजन का आगाज

MPL का नया सीजन 12 जून को ग्वालियर में शुरू होगा। टीम भोपाल लेपर्ड्स अपना पहला मैच 13 जून को जबलपुर रॉयल लायंस के खिलाफ खेलेगी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में, ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन पूरे मध्य प्रदेश में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है।

भोपाल लेपर्ड्स की टीम में होंगे कौन-कौन खिलाड़ी?

MPL सीजन 2 के लिए भोपाल लेपर्ड्स की टीम का नेतृत्व कप्तान अरशद खान और उप-कप्तान कमल त्रिपाठी करेंगे। टीम में अनिकेत वर्मा, गौतम रघुवंशी, माधव तिवारी, हर्ष दीक्षित, कुलदीप गेही, शुभम कुशवाह, गौरव पिचोनिया, शिवांग कुमार, यश दुबे, कुणाल राय, अदीब उर रहमान, रोशन केवट, आयुष मनकर, हिमांशु शिंदे, अक्षय सिंह और आयुष आनंद शामिल हैं।

Next Post

डायल-100 से लेकर CCTV तक, प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों ने सीखा कंट्रोल रूम का काम काज

Thu Jun 5 , 2025
इंदौर. पीआरटीएस में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान उन्हें डायल-100 सेवा, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई. यह भ्रमण तीन से पांच जून तक चल रहे तीन […]

You May Like

मनोरंजन