
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत संचार नगर में रंगदारी नहीं देने पर युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गौरव वाजपेयी 43 वर्ष निवासी संचार नगर माढ़ोताल ने बताया कि बीती रात अपने घर की दुकान में पत्नी नेन्सी वाजपेयी के साथ बैठा था। तभी काले रंग की चार पहिया एवं एक मोटर सायकल में चार लोग आये, जिसमें एक आयुष खरे निवासी साई कालोनी था। उसे दुकान से बुलाया और घर के सामने फुटपाथ पर ले जाकर उससे 20 हजार रूपये अवैध रूप से मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो चारों उसके साथ गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर दोनों जांघ, सिर में चोटें पहुॅचा दिये तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
