भारत मंडपम को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव दिल्ली भेजा

ग्वालियर। औद्योगिक विस्तार के लिए ग्वालियर में इन्वेस्टमेंट एण्ड ट्रेड फैसिलिटेशन कन्वेंशन सेंटर (भारत मंडपम )की जरूरत महसूस की जा रही है। इसे लेकर राज्य सरकार ने प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय को भेज दिया है। इसे लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मुलाकात कर कन्वेंशन सेंटर की स्वीकृति को लेकर अनुरोध पत्र सौंपा। साथ ही विगत दिवस भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर प्रस्ताव दिल्ली भेजने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री गोयल ने भारत सिंह से इसका प्रस्ताव राज्य सरकार से बनवाने को कहा था। अब राज्य सरकार ने यह प्रस्ताव दिल्ली भेज दिया है, जो ग्वालियर मेें भारत मंडपम बनाए जाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सिंह ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल से मुलाकात के दौरान अनुरोध किया था कि ग्वालियर क्षेत्र में निवेशकों की बढ़ती रुचि, भूमि की उपलब्धता तथा रोजगार के अवसरों में सकारात्मक प्रगति की वजह से ग्वालियर जिले में एक समर्पित इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड फैसिलिटेशन कन्वेंशन सेंटर की स्थापना जरूरी है। सांसद भारत सिंह की पहल पर एक महीने के भीतर प्रस्ताव राज्य सरकार ने आगामी कार्यवाही के लिए दिल्ली मंत्रालय भेज दिया है। ग्वालियर में 428 अद्योगिक ईकाई यहां बता दें कि ग्वालियर जिले में वर्तमान में कुल 428 औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं, जिनसे 471.272 करोड़ का पूंजी निवेश है और 5 हजार 593 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। संभाग में कुल 395 इकाइयों द्वारा हजारों हजार करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे 25,194 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। विगत एक वर्ष में 193 नई औद्योगिक इकाइयों द्वारा भूमि चिन्हांकन किया गया है, जिससे अनुमानत: 5 हजार करोड रूपए का नवीन पूंजी निवेश और लगभग 12 हजार नए रोजगार के अवसर प्रस्तावित हैं।

Next Post

अतिक्रमण चिह्नित करने गए पटवारी पर हमला, नाराज पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

Thu Oct 16 , 2025
भिंड। जिले के गोहद तहसील के ग्राम पिपरसाना में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंचे पटवारी अतर सिंह कुशवाहा पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद जब पटवारी शिकायत लेकर गोहद थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उल्टा सवाल कर […]

You May Like