
इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, नाथ मोहल्ला, सूर्यदेव नगर में हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही ACP शिवेंद्र जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। अभी तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
