अतिक्रमण चिह्नित करने गए पटवारी पर हमला, नाराज पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

भिंड। जिले के गोहद तहसील के ग्राम पिपरसाना में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित करने पहुंचे पटवारी अतर सिंह कुशवाहा पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद जब पटवारी शिकायत लेकर गोहद थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उल्टा सवाल कर दिया कि शाम 6 बजे के बाद आप वहां क्या कर रहे थे?” जानकारी के अनुसार, पटवारी शाम 6 बजे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण सूची तैयार कर रहे थे। तभी गांव के चिम्पी पुत्र रामकिशन गुर्जर एवं मनोज कटारे पुत्र राजकुमार कटारे वहां पहुंचे और सूची से अपने नाम हटाने को कहा। जब पटवारी ने इनकार किया तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पटवारी शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी ने यह कहते हुए एफआईआर लेने से इनकार कर दिया कि सरकारी कर्मचारी का कार्य समय 5 बजे तक होता है। इस रवैये से नाराज होकर पटवारियों ने आज गुरुवार को एसडीएम राजन बी. नाड़ियां और तहसीलदार विश्राम शाक्य को ज्ञापन सौंपा। गोहद तहसील पटवारी संघ अध्यक्ष रोहित झा के नेतृत्व में पटवारियों ने एफआईआर और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

भोपाल की बेटियाँ राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में मप्र का मान बढ़ाएंगी

Thu Oct 16 , 2025
भोपाल। 31 अक्टूबर को गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में भोपाल की बेटियाँ मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएँगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स स्कूल, भोपाल की बालिका टीम ने […]

You May Like