जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और कठुआ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बहादुर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम ने उपराज्यपाल को कठुआ सीमा के पुलिस उपाधीक्षक धीरज कटोच और एसपीओ भरत जलहोत्रा की स्वास्थ्य के बारे में और उनके उपचार से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
उपराज्यपाल ने घायलों के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
श्री सिन्हा ने अस्पताल प्रशासन को बहादुर पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव बेहतर से बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
