शिवपुरी में झमाझम बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नदी नाले उफान पर

शिवपुरी: शिवपुरी में भारी बारिश के कारण शहर और गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं ग्रामीण इलाकों में सड़कें डूब गई हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सिंध नदी में जलस्तर बढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

शिवपुरी शहर के नमो नगर, कमला हेरिटेज होटल के आगे रेलवे स्टेशन रोड, यहां पास स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड, पीएस होटल के पास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक एक बछोरा, वार्ड एक में ही तुलसी कॉलोनी आदि स्थान पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं।

शनिवार को सुबह जब यहां पर लोग उठे तो बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देख हैरान रह गए। नमोनगर में तो हालत और भी ज्यादा परेशान करने वाले हैं। यहां पर कॉलोनी में तीन से चार फिट पानी ऊपर तक रहा। रात को तीन से चार घंटे तक तेज बारिश हुई इसके कारण यह स्थिति बनी

Next Post

20 साल बाद ठाकरे भाई दिखेंगे एकसाथ! संजय राउत बोले - हम सभी के लिए त्यौहार की तरह, राज और उद्धव का मिलन महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ाएगा हलचल

Sat Jul 5 , 2025
महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में गरमाई चर्चा; उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद एक मंच पर आएंगे, संजय राउत ने बताया ऐतिहासिक पल। मुंबई, 5 जुलाई (नवभारत): महाराष्ट्र की राजनीति में एक लंबे अंतराल के बाद एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे […]

You May Like