केंद्रीय विद्यालय, हटा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

हटा/दमोह ।सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पैकेज-08 (दमोह–हटा–गैसाबाद–सिमरिया सड़क परियोजना) के अंतर्गत SCONS Infrastructure Pvt. Ltd. द्वारा केंद्रीय विद्यालय, हटा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 110 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री ऋतेश कुमार पटेल, विद्यालय के शिक्षकगण, थाना हटा पुलिस के प्रतिनिधि, ICT की ओर से रोड सेफ्टी एक्सपर्ट सोनाली विश्वकर्मा, रेजिडेंट इंजीनियर (RE) कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा SCONS Infrastructure Pvt. Ltd. के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान ICT की रोड सेफ्टी एक्सपर्ट सोनाली विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, निर्धारित गति सीमा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित सड़क पार करने के तरीकों तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क पर सुरक्षित व्यवहार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

 

थाना हटा पुलिस के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं रेजिडेंट इंजीनियर (RE) कार्यालय के अधिकारियों ने सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति सभी की जिम्मेदारी पर बल दिया।

 

SCONS Infrastructure Pvt. Ltd. की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर अजय त्यागी एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को “रोड सेफ्टी एम्बेसडर” बनने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी सड़क सुरक्षा का संदेश पहुँचाएँ।

 

कार्यक्रम को रोचक व ज्ञानवर्धक बनाने के लिए सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने ऐसे जागरूकता अभियानों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Next Post

नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान को लेकर पुलिस-इनफ्लुएंसर मीट आयोजित

Sat Jul 25 , 2026
नीमच। नशे के विरुद्ध जनजागरूकता को प्रभावी बनाने एवं ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में पुलिस-इनफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश जी व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं हेड […]

You May Like