सरवटे बस स्टैंड के वैष्णो होटल की छत पर लगी आग

इंदौर: सरवटे बस स्टैंड स्थित एक होटल की छत पर गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते दो हजार लीटर पानी से आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन छत पर लगा मोबाइल टॉवर, शेड और पुराना सामान जलकर नष्ट हो गया.
फायर ब्रिगेड के शोभाराम मालवीय ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में स्थित वैष्णो होटल की छत पर बने टॉवर एरिया में आग लगी है. होटल महेश शर्मा की बताई गई है. सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और छत पर चढ़कर पानी डालते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई. आग इतनी तेज थी कि छत पर लगा शेड, मोबाइल कंपनी का टॉवर और वहां रखा पुराना सामान पूरी तरह जल गया. आग बुझाने में करीब 2 हजार लीटर पानी का उपयोग किया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जांच की जा रही है.

Next Post

सरई में मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला की कुएं में डूबने से मौत

Fri Jun 5 , 2026
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम सरई में मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है ग्राम सरई निवासी गुंता पति हेमर चिचाम (40 वर्ष) सुबह अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस […]

You May Like