वोट अधिकार यात्रा के समापन के लिए आज होगा उज्जैन कूच

ग्वालियर:राहुल गांधी की ’वोट अधिकार यात्रा’ का समापन कल 12 सितंबर को उज्जैन में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में ग्वालियर से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कांग्रेस भवन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत बिहार से हुई थी, उसका समापन 12 सितंबर’ को उज्जैन में होने जा रहा है। यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, यह भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संकल्प है। यह यात्रा जनता को उसका सबसे बड़ा अधिकार वोट का अधिकार को चोरी होने से बचाने की पुकार है।

सभी अपने-अपने ब्लॉक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में लेकर जाना सुनिश्चित करें। उज्जैन में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में ग्वालियर की भागीदारी सबसे बड़ी और सबसे जोशीली होगी। बैठक में संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल हमीद पप्पू, विनोद कुमार जेन, राजेश खान, मुनेन्द्र सिंह भदोरिया, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, देवेन्द्र सिंह चौहान, महादेव अपौरिया, हितेन्द्र सिंह यादव, राकेश शर्मा, अनुप शिवहरे, राजेश बाबू आदि उपस्थित थे।

Next Post

भिंड के आसमान में उड़ रहे रहस्यमयी ड्रॉन

Thu Sep 11 , 2025
भिंड: भिंड जिले में रात्रि में ड्रॉन उड़ने से जिलेवासी दहशत में हैं। कई लोगों का कहना है कि ड्रॉन से रात्रि में निगरानी कर चोर सूने मकाने को निशाना बनाते हैं। कई बार भिंड जिले के थानों में भी ड्रॉन उड़ने की सूचना प्राप्त हुई लेकिन जब तक पुलिस […]

You May Like