कैबिनेट: मप्र में तबादलों से प्रतिबंध हटा एक से 30 मई तक हो सकेंगे ट्रांसफर

भोपाल। राज्य के शासकीय कर्मचारियों का एक मई से 30 मई तक तबादला किया जा सकेगा। सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी, बैठक में तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया और निर्देश दिए गए कि 1 मई से 30 मई तक सभी तबादले कर लिए जाएँ , इसी के साथ तबादलों का प्रतिशत भी तय किया गया है।

मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक की जानकारी मीडिया के साथ साझा की और सरकार के फैसलों की जानकारी दी।

Next Post

प्रणाम कर चोरी की 

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनरहाई सराफा बाजार स्थित चौधरी मार्केट में बने हनुमान मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें एक चोर ने चोरी से पहले और बाद में हनुमान जी को कुल 10 बार प्रणाम किया। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो […]

You May Like