चातुर्मास के लिए मुनि संघ का नेमीनगर प्रवेश, भव्य शोभायात्रा से स्वागत

भोपाल। चातुर्मास के अवसर पर मुनि संस्कार सागर और मुनि विकोशल सागर महाराज का नेमीनगर जिनालय, करोंद में भव्य स्वागत किया गया। करोंद चौराहे से गाजे-बाजे और जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं अहिंसा, जीवदया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश देती चल रही थीं। मुनियों के पाद प्रक्षालन कर समाजजनों ने भक्ति प्रकट की। मुनि श्री ने इसे पुण्य का अवसर बताते हुए संस्कृति, संस्कार, अहिंसा और दया के प्रति संकल्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनेक सामाजिक मंडलों, समितियों व महिला-युवा समूहों की सहभागिता रही। आगामी 30 जून को सृष्टि भूषण माताजी का चातुर्मास प्रवेश मंगलवारा जिनालय में होगा।

Next Post

दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए जागरुकता जरूरी

Sun Jun 29 , 2025
सीहोर. दिव्यांगता अब विकास में बाधक नहीं है. दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए नागरिकों को जागरुकता दिखानी होगी. हम सब की मदद प्रेम और सम्मान से दिव्यांग बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सफलता सहयोग और सम्मानीय जीवन मिलेगा. उक्त बात विधायक सुदेश राय ने समाजिक न्याय दिव्यांग कल्याण विभाग के […]

You May Like