
सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख है। पुलिस के अनुसार दिनांक 03 जून 2026 को फरियादी जवाहरलाल पुरी निवासी जोरौंधा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मॉडल स्कूल के सामने खड़ी उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमके 2434 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 469/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही मनीष गुप्ता पिता जगदीश गुप्ता उम्र 26 वर्ष, निवासी सजहवा, थाना जमोड़ी, जिला सीधी को हिरासत में लेकर पूंछताछ की। पूंछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की घटना स्वीकार करते हुए अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया।
आरोपी की निशानदेही पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमके 2434, एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 63 बीबी 8061 प्रकरण चौकी बरकचा, थाना मिर्जापुर, उत्तरप्रदेश में दर्ज, सीटी-100 मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमजी 7772 प्रकरण थाना कोतवाली सीधी में दर्ज, पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमजी 7056 बरामद होकर थाना मड़वास में सुरक्षित रखी गई है। उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद तिवारी चौकी प्रभारी टिकरी, प्रधान आरक्षक रण बहादुर, आरक्षक अनुराग एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
