कमिश्नरेट में सख्ती: दो आरक्षकों की सेवा समाप्त

इंदौर. पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई सामने आई है. विभाग में भीतर की व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के दौरान दो नवआरक्षकों को सोमवार को सेवा से बाहर कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक संबंधित कर्मचारी बिना बताई छुट्टी पर रहते थे और कई बार चेतावनी के बावजूद उनकी अनुपस्थितियां जारी रहीं. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं. कमिश्नरेट में हाल के दिनों से लगातार ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो ड्यूटी में कोताही या अनुशासनहीनता बरतते पाए जा रहे हैं.

Next Post

जय जय देव हरे, गीत से भक्तिमय हुआ वातावरण

Mon Nov 17 , 2025
नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर में सोमवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों ने जय भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध भजन जय जय देव हरे गाया तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अवसर था प्राथमिक विभाग के बच्चों के पुरस्कार वितरण का। विद्यालय में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने […]

You May Like