मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को ऑटो, फाइनेंस, रियलिटी, फार्मा और एफएमसीजी कंपनियों में बिकवाली के बीच निवेशकों के दिग्गज कंपनियों में पैसा लगाने से प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाते समय 122.02 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी में 81,395.77 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 47.20 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी में 24,924.15 अंक पर था।
सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल में सबसे ज्यादा तेजी देखी गयी। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर पिछले दिन के मुकाबले नीचे थे।
मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली बनी रही। धातु और तेल एवं गैस क्षेत्र के सूचकांक चढ़े।
