
सागर। पूर्व मंत्री और गांधीवादी नेता ,गीतकार स्वर्गीय विठ्ठल भाई पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती कमला बेन पटेल का दुखद निधन हो गया। 87 वर्षीय श्रीमती कमला बेन पटेल का आज 1 दिसंबर की शाम को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 05 बजे नरयावली नाका मुक्तिधाम में होगा। उनकी अंतिम यात्रा राधेश्याम भवन, भगवानगंज से निकलेगी।
श्रीमती कमलाबेन अपने पीछे भरपूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन से शोक की लहर फैल गई।
