अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्र की सोसायटियों का किया निरीक्षण

ग्वालियर: प्रदेश में यह वर्ष कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों की आय को बढ़ाने और आधुनिक कृषि के माध्यम से किसानों को सशक्त करने के लिये विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सोसायटियों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद करते हुए यह बात कही।
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े हुए किसानों से भेंट कर सहकारिता के माध्यम से किसानों के हित में संचालित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिये अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ किसान लेकर अपने परिवार को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें।अपेक्स बैंक के प्रशासक ने जिले के ग्राम उटीला, अर्रोली, टिहौली, बड़ेरा, टांकौली, भोगीपुरा, डबका, आरोली, हस्तिनापुर, तोर, मुख्तयारपुरा, फूले का पुरा, सुमावली, बेहट एवं अन्य गाँवों का भ्रमण कर सोसायटियों का निरीक्षण किया।

Next Post

देवसर में फिर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से हिंडालको कर्मचारी घायल

Fri Jul 10 , 2026
सिंगरौली: देवसर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से हिंडालको महान में कार्यरत एक कर्मचारी घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते मौके पर मौजूद साथियों की […]

You May Like