खजुराहो में आज से शुरू हो रहा दो दिन का मंथन, विभागीय समीक्षा के साथ कल कैबिनेट की बैठक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से पूरे मंत्रिमंडल सहित दो दिन तक खजुराहो में महत्वपूर्ण बैठकों के साथ ही विभागीय समीक्षा का सिलसिला शुरू करेंगे। आज और कल खजुराहो से ही शासन प्रणाली संचालित होगी।

आज सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, औद्योगिक नीति, एमएसएमई, राजस्व, नगरीय विकास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज विभागों की समीक्षा की जाएगी।

जबकि कल मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें अहम निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीआईपी की बैठक तथा लोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दो वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा भी होगी।

इस दौरान 9 दिसम्बर को मुख्यमंत्री राजनगर स्थित सती की मढि़या में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में दिसम्बर माह की राशि अंतरित की जाएगी और मुख्यमंत्री उनसे संवाद करेंगे।

खजुराहो में आदिवर्त संग्रहालय भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाराजा छत्रसाल और सरदार पटेल की मूर्तियों का अनावरण, पन्ना टाइगर रिजर्व व रनेह फॉल का भ्रमण निर्धारित है। मुख्यमंत्री 27055 लाख की लागत से 9 कार्यों का भूमि-पूजन और 24010 लाख की लागत से 20 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

 

Next Post

डीआरआई की छापेमारी में सात करोड़ रुपये की थाईलैंड मूल की हाइड्रोपोनिक भांग की जब्त

Mon Dec 8 , 2025
कोच्चि, 08 दिसंबर (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोच्चि क्षेत्रीय इकाई ने एक समन्वित, बहु-स्थानीय अभियान के दौरान एक अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की हाइड्रोपोनिक भांग जब्त की है। डीआरआई की […]

You May Like