जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सिंगलदीप में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में टकराव हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि प्रशांत पटेल 30 वर्ष निवासी सिंगलदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेती किसानी का काम करता है। खेत से काम करके घर वापस आ रहा था, जैसे ही घर के पास पहुॅुचा तभी सुनील पटेल पुराई रंजिश केा लेकर उसके साथ विवाद करने लगा।
उसी समय आवाज सुनकर सुनील पटेल के दोनों लड़के सत्यम पटेल एवं शिवम पटेल आ गये एवं तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे वह जमीन पर गिर गया तो तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। मारपीट से उसे हाथ एवं शरीर में चोटें आईं।
वहीं सत्यम पटेल 29 वर्ष निवासी सिंगलदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर संतोष पटेल एवं संतोष पटेल के दोनों लड़के प्रशांत पटेल, निशांत पटेल उसके घर के सामने आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसे दाहिने के अंगूठे में चोट आई, मारपीट करने के बाद तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
