
बालाघाट। होमगार्ड लाइन बालाघाट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सेनानी श्रीमती रजनी खटीक की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में करीब 40 छायादार और फलदार पौधे जैसे आम, आंवला, बेल, काजू, जामुन, अशोक, पपीता, सिन्दूर आदि लगाए गए। पौधारोपण की जानकारी अंकुर ऐप पर भी अपलोड की गई। इस अभियान में प्लाटून कमांडर श्याम सिंह पूर्वे, एएसआई महेश उइके, हवलदार मनोज देशमुख एवं एसडीईआरएफ के जवानों ने सहभागिता की।
