
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के आरोपी पांचों छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।
घटना की जाँच में दोषी पाए गए 5 छात्रों अनुराग पाण्डेय, जतिन सिंह, रजनीश त्रिपाठी, विशाल यादव और उत्कर्ष सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है।
पीड़ित छात्र की रिपोर्ट के आधार पर अमरकंटक थाने में उपरोक्त पाँचो छात्रों के विरुद्ध मारपीट सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
