पंचांग 06 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 14 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल चर्तुदशी चन्द्रवासरे दिन 11/26, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रातअंत 5/0, वृद्धि योगे दिन 2/24, वणिज करणे सू.उ. 6/10, सू.अ. 5/50, चन्द्रचार मीन, पर्व- शरद पूर्णिमा व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 06 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में विशेष परिश्रम करना होगा, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा, आर्थिक लाभ होगा, व्यर्थ वाद विवाद रहेगा, मित्र के कारण कार्यो में बाधाओं का सामना करना पडेगा, वर्ष के मध्य में मतभेद रहेगा, पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी, मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें, स्वजनों से मतभेद होगा, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का लाभ होगा, व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ मिलेगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, मानसिक चिन्ता रहेगी.
——————————————————–
आज का भविष्य- सोमवार 06 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, मिलनसार होगा. विचार सुलझे हुये रहेंगे, परिश्रमी एवं लगनशील होगा. शिक्षा साधारण होते हुये भी अच्छा प्रभाव जमायेगा, मनोरंजन घूमने फिरने आदि का शौकीन होगा. आर्थिक संपन्न रहेगा.
——————————————————–
मेष- नये संपर्को से लाभ होगा, मित्र वर्ग मदद करेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, नियोजित कार्य पूरे होंगे, यश मिलेगा.
वृषभ- जमीन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे, विवादास्पद मामले बातचीत से हल होंगे, मनोरंजन पर खर्च होगा, अचानक लाभ का योग है.
मिथुन- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, मनोरंजन के कार्यो पर खर्च होगा. फोन पर कोई खुश खबरी मिलेगी. बनता हुआ कार्य उलझ सकता है.
कर्क- मेहमानों की आवाजाही में व्यस्त रहेंगे, मेहनत का लाभ मिलेगा, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
सिंह- जिसे आप घाटे का सौदा मान रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में रूचि रहेगी, सम्मान प्राप्त होगा.
कन्या- जहां तक बने यात्रा न करना हितकर रहेगा, घर में किसी के सहयोग से काम बनेगा, मांगलिक कार्यो पर खर्च की अधिकता रहेगी.
तुला- पारिवारिक आनन्दोत्सव होगा, सुख शांति मिलेगी, दूर दराज की यात्रा हो सकती है, मानसिक सौहाद्रता बनी रहेगी.
वृश्चिक- कुछ सामाजिक व्यस्तता सामने आयेगी, अकारण तनाव को टालें, अतिथि का आगमन होगा, जिसकी व्यवस्था करना पड़ेगी, संतान सुख मिलेगा.
धनु- संतान सुख मिलेगा, विवादास्पद मामले टालने का प्रयास करें, धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, दुविधा की स्थिति से बचें.
मकर- परिश्रम अधिक करना पड़ेेगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार से कष्ट होगा, अनुभव की कमी से लाभ में कमी होगी.
कुम्भ- पुराना विवाद हल होने से प्रसन्नता होगी, नियोजित कामकाज बनेगा, व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. परामर्श लेना उचित रहेगा.
मीन- आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, बाधायें दूर होंगी, पारिवारिक सुख एवं आनन्द रहेगा,भाग्योदय के अवसर सामने आयेंगे.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
आश्विन शुक्ल चर्तुदशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ शक्कर, के भाव में जट, पाट, बारदाना, गेहॅू, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, उड़द मॅूग, में तेजी होगी, आज जिस वस्तु में पिछले दिन के भाव टूटें उसी में तेजी मानें, भाग्यांक 1441 है.
——————————————————–
