गायत्री हवन के दौरान कुंड में धमाके, राख से निकले 7 जिंदा बम; श्रद्धालु घायल

व्यावरा: ग्राम हथीपुरा में एक बेहद ही सनसनीखेज और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है. यहाँ के हनुमान मंदिर पर पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गायत्री हवन के दौरान अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा हवन कुंड में सुतली बम छिपा दिए गए, जैसे ही हथन शुरू हुआ और अग्नि प्रज्वलित हुई, कुंड में एक के बाद एक धमाके होने लगे. इस घटना में हवन कर रहे श्रद्धालुओं के कपड़े जल गए और एक व्यक्ति घायल हो गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई टीआई वीरेन्द्र धाकड़ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए पूरी जानकारी ली. मामले की जांच की जा रही है.
राख से निकले सात जिंदा सुतली बम धमाका होते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई श्रद्धालुओं ने सुझबुझ दिखाते हुर तुरंत कुंड में पानी ताला और आग बुझाई जेब सावधानी से कुड की राख को खंगाला गया, ती ग्रामीणों के होश उड़ गर राख के भीतर से सात सुतली बम बरामद हुए ग्रामीणों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर इस पवित्र आयोजन में बाधा डालने और लोगों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये बम रखे थे.
भक्ति के माहौल में फैला खौफ
जानकारी के अनुसार, ग्राम हमीपुरा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हर पूर्णिमा और अमावस्या को गायत्री हवन का गायत्री समिति के सदस्यों के द्वारा सामूहिक आयोजन किया जाता है पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालु विधि-विधान से अजूतिया दे रहे थे जैसे ही अग्नि ने कुंड की गहराई पकड़ी, अचानक तेज धमाकों से पूरा मंदिर परिसर दहल उठा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके इतने जोरदार थे कि जलती हुई राख और अंगारे हवा में उछलकर चारों और बिखर गए जिससे कुछ समय के लिए मंदिर में अफरा तानी मब गई हवन कर रहे लोगों के पेर अंगारों से जल गये
श्रद्धालु घायल, कपड़े भी जले
इस विस्फोट की चपेट में आने से हवन कर रहे बद्धालुओं के कपड़े बुरी तरह झुलस गए गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ हालांकि एक बद्धातु के पैर में चोट आई है. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है. घटना की सूबना तुरंत डायल 112 को दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी विरेन्द्र धाकड़ भी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि खेड़ापति हनुमान मंदिर जैसे आस्था के केंद्र पर ऐसी ओछी हरकत करने वाले व्यक्ति की शिनाख्त कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.यह घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है अपने तरह का पहला मामला सामने आया है शरारत अथवा द्वेषतावश किसी ने ऐसा किया है. किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी ग्रामीणों की तरफ से शिकायत दर्ज कराने पर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जायेगी और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा
वीरेन्द्र धाकड़, थाना प्रभारी ब्यावरा

Next Post

नशे में धुत पुलिसकर्मी का आतंक.. गश्त कर रहे दो जवानों को कार से मारी टक्कर

Sat May 2 , 2026
इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीती रात डीआरपी लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी कार से गश्त कर रहे दो अन्य पुलिसकर्मियों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों जवान घायल हो गए हैं. आरोपी पुलिसकर्मी का विवादों से […]

You May Like